बेंगलुरु: धोखे से बुलाया कॉलेज के बाहर, फिर कर दी 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
बेंगलुरु में बुधवार को एक निजी कॉलेज के बाहर 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका ...और पढ़ें

बेंगलुरु में कॉलेज के बाहर 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
HighLights
इस घटना में चार से पांच लोग शामिल होने का संदेह
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का असली मकसद पता चलेगा
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में बुधवार को एक निजी कॉलेज के बाहर 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, दो छात्र समूहों के बीच विवाद के दौरान यह घटना हुई।
मृतका का नाम योगेश है। वह नगरभावी स्थित एक निजी कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने बताया कि योगेश क्लास में बैठा था, तभी उसके एक दोस्त ने उसे बाहर बुलाया। कॉलेज से बाहर निकलते ही दो छात्र समूहों के बीच अनजान मुद्दे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
इस विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर योगेश पर हमला कर दिया। योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, इस घटना में चार से पांच लोग शामिल होने का संदेह है। अभी तक उनमें से सिर्फ एक की पहचान हो पाई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का असली मकसद और परिस्थितियां साफ होंगी। आगे की जांच जारी है।
