Move to Jagran APP

बीजेपी ने 23 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी, संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; सूची में यूपी का नाम नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में समेत कई राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति का एलान किया है। तरुण चुघ और अनिल एंटोनी को दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। विनोद तावड़े बिहार के प्रभारी होंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब की कमान सौंपी गई है। लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड के प्रभारी होंगे।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Fri, 05 Jul 2024 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 06:20 PM (IST)
भाजपा ने 23 राज्यों में घोषित किए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 23 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। विधायक अशोक सिंघल को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी होंगे।

जम्मू-कश्मीर के प्रभारी की कमान तरुण चुघ के हाथों में पार्टी ने दी है। राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। संबित पात्रा को पूर्वोत्तर के राज्यों का संयोजक और वी मुरलीधरन को संयुक्त संयोजक नियुक्त किया गया है। हालांकि प्रभारियों की सूची में उत्तर प्रदेश का नाम नहीं है।

यह भी पढ़ें: पूरी परीक्षा को रद्द करना तर्कसंगत नहीं, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

राज्य प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी
अंडमान और निकोबार रघुनाथ कुलकर्णी ---
अरुणाचल प्रदेश   अशोक सिंघल ----
बिहार विनोद ताबड़े दीपक प्रकाश
छत्तीसगढ़ नितिन नबीन ----
दादर नगर हवली और दमन एवं दीव दुष्यंत पटेल ----
गोवा  आशीष सूद ----
हरियाणा  सतीश पुनिया सुरेंद्र सिंह नागर
हिमाचल प्रदेश  श्रीकांत शर्मा संजय टंडन
जम्मू और कश्मीर  तरुण चुघ  आशीष सूद
झारखंड लक्ष्मीकांत बाजपेयी ----
कर्नाटक राधामोहन दास अग्रवाल सुधाकर रेड्डी
केरल प्रकाश जावड़ेकर अपराजिता सारंगी
लद्दाख  तरुण चुघ ---
मध्य प्रदेश 

डॉ. महेंद्र सिंह

सतीश उपाध्याय
मणिपुर  डॉ अजीत
मेघालय अनिल एंटोनी ---
मिजोरम देवेश कुमार  ---
नगालैंड  अनिल एंटोनी ---
ओडिशा  विजय पाल सिंह तोमर लता उसेंदी
पुडुचेरी निर्मल कुमार ---
पंजाब  विजय रूपाणी नरिंदर सिंह
सिक्किम  दिलीप जयसवाल ---
उत्तराखंड  दुष्यंत कुमार गौतम रेखा वर्मा
पूर्वोत्तर राज्य संबित पात्रा (संयोजक) वी मुरलीधरन (संयुक्त संयोजक)

यह भी पढ़ें: जीत के बाद रोहित शर्मा खास अंदाज में क्यों लेने गए थे ट्रॉफी, पीएम मोदी को खुद बताया


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.