धार भोजशाला विवाद में नया ट्विस्ट, नमाज के लिए मिली वैकल्पिक जगह को मुस्लिम पक्ष ने किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भोजशाला परिसर से 2 किमी दूर मालीवाड़ा में नमाज के लिए जगह तय की। ...और पढ़ें

अगले सप्ताह नमाज हो सके इसके लिए प्रशासन ने द्वारा उपलब्ध कराई जमीन अभी से सफाई करवाई जा रही है(फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोजशाला प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की दिशा में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को मस्जिद पक्ष के लिए नमाज का स्थान तय कर दिया। सुबह आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के बाद अधिकारियों ने उसका अध्ययन किया और भोजशाला परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर मालीवाड़ा में एक खुले स्थान का चयन कर इसकी जानकारी मस्जिद पक्ष को दे दी। हालांकि, शुक्रवार को यहां नमाज अदा नहीं की गई।
इस पर मुस्लिम समाज ने अभी-अभी अपनी प्रतिक्रिया दी है, उसके तहत अब्दुल समद सदर मौलाना वेलफेयर सोसाइटी ने कहा है कि यह जगह विवादित स्थल से 2 किलोमीटर दूर दी गई है, जो हमें मंजूर नहीं है।
इसको लेकर सभी याचिका करता और इंटर विनर वापस से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा आएंगे। साथी यह भी स्पष्ट किया है कि वह अगले शुक्रवार कुछ प्रशासन द्वारा महया कराई गई जमीन पर नमाज अदा नहीं करेंगे। इस तरह से मुस्लिम पक्ष ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।