Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चिल्ड्रन डे पर नेशनल चाइल्ड परेशान', बिहार में प्रचंड जीत पर मीम से भरे भाजपा के इंटरनेट मीडिया हैंडल

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:51 PM (IST)

    बिहार चुनाव में भारी जीत के बाद, भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई। असम इकाई ने राहुल गांधी को 'नेशनल चाइल्ड' बताकर कटाक्ष किया, जबकि बंगाल इकाई ने 'अगला बंगाल' लिखकर अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की। राष्ट्रीय इकाई ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और उनकी लगातार हार पर तंज कसे।

    Hero Image

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा के इंटरनेट मीडिया हैंडल पर शुक्रवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर मीम और चुटकुलों की बाढ़ आ गई।

    भाजपा की असम इकाई ने पोस्ट किया, ''धन्यवाद बिहार। चिल्ड्रन डे पर 'नेशनल चाइल्ड' को परेशान करने के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं। वास्तव में यह दुर्भाग्यपूर्ण है।''

    भाजपा बंगाल इकाई ने क्या कहा?

    भाजपा की बंगाल इकाई ने लिखा, ''अगला बंगाल।'' भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। एक पोस्ट में कहा, ''95 हार और अब भी गिनती जारी है। जब भी स्कोरबोर्ड खराब दिखता है, हमेशा एक नया दोषारोपण करने के लिए तैयार रहता है। हालांकि, देश ने अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली स्क्रिप्ट पढ़ ली है और जानता है कि यह नकली है। अगर हारना एक प्रतिस्पर्धी खेल होता, तो अब तक ट्राफी कैबिनेट भर गया होता। एक अन्य पोस्ट में, भाजपा ने कहा, ''कभी धूप कभी छांव, लेकिन राहुल गांधी के लिए देश ने एक ही मौसम बना रखा है।''

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: बिहार का रण जीतने के बाद भी नीतीश के सामने ये सबसे बड़ी चुनौती, पीएम मोदी की भी पैनी नजर