Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: नौसेना के पूर्व कैप्टन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

    Updated: Thu, 21 May 2026 02:19 AM (IST)

    सीबीआई ने भारतीय नौसेना के एक पूर्व कैप्टन के खिलाफ तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जमा करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नौसेना के पूर्व कैप्टन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. आय से अधिक संपत्ति मामले में नौसेना के पूर्व कैप्टन के खिलाफ मामला दर्ज

    2. सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जमा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की

    पीटीआई, नई दिल्ली। सीबीआई ने भारतीय नौसेना के एक पूर्व कैप्टन के खिलाफ तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जमा करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है।

    अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई, 1989 को सब-लेफ्टिनेंट के रूप में नौसेना में भर्ती हुए इस अधिकारी ने छह अगस्त, 2016 को कैप्टन के पद तक तरक्की की, जो सेना में कर्नल के समकक्ष होता है। वे 2024 में सेवानिवृत्त हो गए।

    अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेटवर्क सेंट्रिक आपरेशंस निदेशालय, मुख्यालय एसएफसी (रणनीतिक बल कमान), नौसेना डाकयार्ड, मुंबई, बीएचईएल में गुणवत्ता निगरानी(नौसेना) प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और नौसेना डिजाइन निदेशालय (पनडुब्बी डिजाइन समूह) सहित कई संवेदनशील पदों पर कार्य किया।

    एफआईआर के अनुसार, अधिकारी कथित तौर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उन्होंने अपनी ज्ञात आय के स्त्रोतों से कहीं अधिक अचल संपत्ति अर्जित की थी।

    एजेंसी ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने 2010 से 2020 के बीच कई संपत्तियां अर्जित कीं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान, परिवार की संपत्ति कथित तौर पर 2.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 6.90 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें अचल संपत्तियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई।

    आरोपित अधिकारी ने कथित तौर पर 2011 में पंचकुला में खरीदी गई जमीन पर एक फार्महाउस का निर्माण कराया था। उक्त फार्महाउस के निर्माण और उसके रखरखाव पर हुए खर्च को ध्यान में नहीं रखा गया है।

    खबरें और भी