कांग्रेस नेता शशि थरूर केरल के होटल लिफ्ट में फंसे, रेस्क्यू के बाद मुस्कुराते नजर आए
केरल में शशि थरूर के साथ एक घटना घटित हो गई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल के एक निजी होटल में लिफ्ट में फंस गए। ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता शशि थरूर केरल के होटल लिफ्ट में फंसे
HighLights
थरूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लिफ्ट फंस गई थी
फायर अधिकारियों ने हाइड्रॉलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला
एएनआई, तिरुवनंतपुरम। केरल में शशि थरूर के साथ एक घटना घटित हो गई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल के एक निजी होटल में लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में कई मिनट फंसने के बाद फायर और रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की वीडियो में थरूर लिफ्ट से बाहर निकलते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं।
यह घटना तब हुई जब थरूर तिरुवनंतपुरम में रोटरी क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए होटल पहुंचे थे। लिफ्ट अचानक फंस गई। अंदर फंसे लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद फायर और रेस्क्यू सर्विस को बुलाया गया।
फायर अधिकारियों ने हाइड्रॉलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलते ही शशि थरूर ने फायर अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया।
थरूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लिफ्ट फंस गई थी। हमने सब कुछ कोशिश किया लेकिन काम नहीं बना। फायर और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। चिंता न करें, हम सब ठीक हैं। उन्होंने कहा कि लिफ्ट मैकेनिक और होटल स्टाफ पहले पहुंचे थे लेकिन दरवाजा नहीं खोल पाए, इसलिए फायर टीम को बुलाना पड़ा।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor got briefly stuck in the lift of a private hotel while arriving to attend the installation ceremony of the Rotary Club of Trivandrum East. Fire and Rescue Services personnel reached the spot and used a hydraulic… pic.twitter.com/EA0FtTHTqZ
— ANI (@ANI) July 17, 2026