विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल, ओबीसी मोर्चा की कार्यकारी समिति में मिली जिम्मेदारी

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 02:05 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। (फोटो- आईएएनएस, 21 Nov 2026)

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। (फोटो- आईएएनएस, 21 Nov 2026)

HighLights

  1. युजवेंद्र चहल भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

  2. भाजपा ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा की

  3. चहल पहले शतरंज खिलाड़ी और रिकॉर्डधारी क्रिकेटर हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा ने शनिवार को पार्टी के अन्य पिडड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई इन नियुक्तियों में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से मोर्चे के 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

BJP LIST

चहल क्रिकेट में बना चुके हैं बादशाहत

1990 में जन्मे चहल भारतीय क्रिकेट टीम में लेग-स्पिनर हैं, जो पहले एकदिवसीय क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्रिकेट के मैदान में अपनी पहचान बनाने से पहले, वे शतरंज खिलाड़ी भी रहे हैं। उनके नाम T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

किसे मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी?

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बाबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद माधवराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय सचिव के रूप में गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी वरदराजन, झारखंड के संजीव कुमार, हरियाणा की सरिता जांगिड़, तेलंगाना के कडगांची रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू को नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसे-किसे मिली अहम जिम्मेदारी?

दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर राष्ट्रीय कार्यालय सचिव और दिल्ली के ही डॉ. अरुण यादव को सह-कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। बिहार के अजय गुप्ता को मोर्चे का मीडिया समन्वयक बनाया गया है।

दिल्ली के परीक्षित डागर को इंटरनेट मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सह-समन्वयक बनाया गया है।

दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी नीति और अनुसंधान विंग के प्रमुख (समन्वयक) होंगे और उनके साथ सह-समन्वयक के रूप में ओडिशा के आशुतोष बेहरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव जिम्मेदारी संभालेंगे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मिशन 2027: बस्ती में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कसी चुनावी कमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।