विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अर्णब' से 9 लोगों की मौत, अमित शाह ने आंध्र-ओडिशा समेत चार राज्यों के सीएम से की बात

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:12 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से प्रभावित आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

चक्रवात अर्णब से 9 लोगों की मौत (फोटो-पीटीआई)

चक्रवात अर्णब से 9 लोगों की मौत (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की।

  2. चक्रवात अर्णब से आंध्र प्रदेश में 9 मौतें हुईं।

  3. NDRF और SDRF टीमें राहत कार्य में जुटीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चक्रवाती तूफान 'अर्णब' पर अपडेट लिया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' बुधवार तड़के 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। फिर आंध्र प्रदेश और यानम (पुडुचेरी) के बीच तट से गुजरा।

चक्रवात अर्णब का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में देखने को मिला है। यहां करीब नौ लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। हजारों पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Cyclone Arnab (7)

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'चक्रवात अर्नब के मद्देनजर, मैंने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।'

बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए अमित शाह ने आगे लिखा, 'NDRF और SDRF की टीमें काम में जुट गई हैं और युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य चला रही हैं। चक्रवात के असर का आकलन करने और आगे की जरूरी मदद तय करने के लिए जल्द ही IMCT (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें) भेजी जाएंगी। भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।'

Amit Shah (27)

चक्रवात 'अर्णब' से भारी बारिश ने मचाई तबाही

चक्रवात अर्णब की वजह से आंध्र प्रदेश में करीब नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चक्रवात ने तटीय जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ तबाही मचाई है। करीब 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद देने की बात कही है।

ओडिशा में किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन 17 जिले प्रभावित हुए हैं। वहीं, झारखंड में भारी बारिश जारी है और शुक्रवार सुबह तक छह जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

Cyclone Arnab (6)

यह भी पढ़ें- 'फडणवीस को पोस्ट डिलीट करना पड़ा', नागपुर MLC चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का तंज