Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    December Event List: पुतिन का भारत दौरा, IPL की नीलामी और क्रिसमस, साल के आखिरी महीने में क्या-क्या होगा?

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 12:14 PM (IST)

    दिसंबर 2025 में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने वाले हैं, जिनमें व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा और आईपीएल नीलामी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण पर सुनवाई करेगा और संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होगी और कई खेल आयोजन भी होंगे। महीने में कई फ़िल्में रिलीज़ होंगी और कलाकारों के जन्मदिन भी मनाए जाएंगे।

    Hero Image

    दिसंबर में होने वाले बड़े आयोजनों की लिस्ट।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर 2025 इस साल का आखिरी महीना है और देश-दुनिया में इसी महीने में कई बड़े इवेंट होने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा, आईपीएल की नीलामी, एसआईआर की प्रक्रिया और क्रिसमस से लेकर कई बड़ी हस्तियों के जन्मदिन तक साल के इस आखिरी महीने में नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट होने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में आइए नजर डालते हैं इन बड़े आयोजनों पर...

    1 दिसंबर

    • वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
    • संसद का शीतकालीन सत्र की शुरुआत, जो 19 दिसंबर तक चलेगा।
    • इसके अलावा, केंद्रीय कर्मचारी अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) नहीं चुन सकेंगे।
    • पेंशन पाने वाले कर्मचारियों ने अगर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।
    • लेबर कोड लागू होने से सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव संभव।
    • आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का श्रीलंका दौरा।
    • गैस सिलिंडर के नए दाम जारी होंगे।
    • मशहूर सिंगर उदित नारायण का जन्मदिन।
    • विश्व एड्स दिवस।
    • गीता जयंती/ मोक्षदा एकादशी।
    • महिला हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप, सैंटियागो (चिली।)

    2 दिसंबर

    • राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस।
    • गुवाहाटी मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट, जो 7 दिसंबर तक चलेगा।
    • मारुति सुजुकी की ई-विटारा की लॉन्चिंग।
    • वीवो एक्स 300 सीरीज की लॉन्चिंग।
    • मिस्र में आम चुनाव।
    • न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की शुरुआत, जो 6 दिसंबर तक चलेगी।
    • मशहूर अभिनेता बोमन ईरान की जन्मदिन।
    • 3 दिसंबर

    • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीन के दौरे पर जाएंगे।
    • आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग की शुरुआत होगी जो 5 दिसंबर तक चलेगी।
    • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच।
    • गैस त्रासदी दिवस।
    • डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती।
    • फेमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन का जन्मदिन।
    • मशहूर एक्टर जिमी शेरगिल का जन्मदिन।
    • रेडमी 15 सी 5 जी की लॉन्चिंग।     

    4 दिसंबर

    • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा।
    • भारतीय नौसेना दिवस।
    • दत्तात्रेय जयंती/ अगहन पूर्णिमा।
    • दूसरा एशेज टेस्ट, जो 8 दिसंबर तक चलेगा।

     

    5 दिसंबर

     

    • आरबीआई नए रेपो रेट का ऐलान करेगा।
    • बॉलीवुड फिल्म धुरंधर रिलीज होगी।
    • दिवंगत नेता जे. जयललिता की पुण्यतिथि।

    6 दिसंबर

    • इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल, पंचकुला में होगा जो 9 दिसंबर तक चलेगा।
    • डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि।
    • भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच।
    • 6-21 दिसंबर यूपी एलटी ग्रेड टीचर एग्जाम।
    • 6-14 दिसंबर आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एग्जाम।                                                                                                               

    7 दिसंबर

    • सशस्त्र सेना झंडा दिवस।
    • 7-20 दिसंबर आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम।
    • एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट, नई दिल्ली।

    8 दिसंबर

    • दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का जन्मदिन।
    • एनएबीएआरडी ग्रेड ए प्रीलिम्स एग्जाम।

     

    9 दिसंबर

     

    • भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मैच की शुरुआत, जो 19 दिसंबर तक चलेगी।
    • स्क्वॉश वर्ल्ड कप, चेन्नई की शुरुआत जो 14 दिसंबर तक चलेगा।
    • टाटा मस्क्यूलिन हैरियर पेट्रोल, टाटा सफारी पेट्रोल कार लॉन्चिंग।
    • मशहूर अभिनेत्री दिया मिर्जा का जन्मदिन।
    • फिल्म एक्टर डिनो मोरिया का जन्मदिन।

    10 दिसंबर

    • मानवाधिकार दिवस।
    • न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच, जो 14 दिसंबर तक चलेगा।
    • पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप फाइनल, चेन्नई।
    • किआ सेल्टोस (न्यू जेनरेशन) की लॉन्चिंग।

    11 दिसंबर

    • एसआईआर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख।
    • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी-20 मैच।

    12 दिसंबर

    • नवंबर महीने के रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी होंगे।
    • मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्मदिन।
    • कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस-किसको प्यार करूं-2 रिलीज होगी।

    13 दिसंबर

    • लियोनी मेसी का भारत दौरा।

    14 दिसंबर

    • भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच।
    • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।

    15 दिसंबर

    • सरदार पटेल की पुण्यतिथि।
    • एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट, पुणे।
    • नवंबर महीने के थोक महंगाई के आंकड़े होंगे जारी।
    • सफला एकादशी।
    • 16 दिसंबर

    • धनु संक्रांति।
    • विजय दिवस।
    • आईपीएल की नीलामी, अबु धाबी।
    • एक दीवाने की दीवानियत फिल्म की ओटीटी (नेटफ्लिक्स) रिलीज।
    • 17 दिसंबर

    • बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल।
    • टॉम मोरेलो का कॉन्सर्ट, गुरुग्राम।
    • वनप्लस 15 आर की लॉन्चिंग।
    • तीसरा एजेश टेस्ट।
    • 18 दिसंबर

    • न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच।
    • अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस।
    • व्यापार उद्योग सम्मेलन, पश्चिम बंगाल।
    • सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी फाइनल, इंदौर।
    • 19 दिसंबर

    • गोवा मुक्ति दिवस।
    • एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट, बेंगलुरु।
    • दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी फिल्म रिलीज।
    • अवतार: फायर एंड ऐश की ओटीटी रिलीज।
    • मिसेज देशपांडे और रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स ओटीटी रिलीज।
    • सनबर्न का कॉन्सर्ट, मुंबई।
    • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच।
    • पौष अमावस्या।
    • 20 दिसंबर

    • अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस।

    21 दिसंबर

    • भारत बनाम श्रीलंका (महिला टी-20 सीरीज) की शुरुआत।
    • फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्मदिन।
    • फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का जन्मदिन।
    • 22 दिसंबर

    • विश्व साड़ी दिवस, ब्लू क्रिसमस, शीतकालीन संक्रांति।
    • राष्ट्रीय गणित दिवस।

    23 दिसंबर

    • किसान दिवस।
    • चौधरी चरण सिंह की जयंती।
    • 24 दिसंबर

    • राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस; सुपरमून।
    • फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और जैकी भगनानी का जन्मदिन।
    • उपभोक्ता अधिकार दिवस।
    • 25 दिसंबर

    • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती।
    • सुशासन दिवस (भारत)।
    • क्रिसमस।
    • फिल्म इक्कीस होगी रिलीज।
    • 26 दिसंबर

    • वीर बाल दिवस।
    • बॉक्सिंग डे।
    • चौथा एजेश टेस्ट।
    • एपी ढिल्लों का मुंबई में कॉन्सर्ट
    • 27 दिसंबर

    • गुरु गोविंद सिंह जयंती।
    • फिल्म अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन।

    28 दिसंबर

    • दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा की जयंती।

    29 दिसंबर

    • दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की जयंती और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन।

    31 दिसंबर

    • नए साल की रात।

    यह भी पढ़ें: 1 December Rule Change: LPG सिलेंडर के दाम घटे, हवाई टिकट हो सकता है महंगा; पढ़ें आज से देश में क्या-क्या बदलेगा?