दिल्ली, बिहार, हरियाणा में स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी; पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली
दिल्ली, हरियाणा और बिहार में सोमवार को स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के 15 निजी स्कूलों को खालिस्तान बनाने की धमकी वाले ईमेल ...और पढ़ें

कोर्ट में काम ठप होने से नहीं हो सकी पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली, हरियाणा और बिहार में सोमवार को स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में 15 निजी स्कूलों को ई-मेल भेजकर दिल्ली को खालिस्तान बनाने की धमकी दी गई।
स्कूलों में इन दिनों प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां स्कूलों में पहुंचीं और बच्चों को मैदान में जमा करके तलाशी ली गई। इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
नहीं दाखिल हो सकी पप्पू यादव की याचिका
वहीं, बिहार में पटना, भागलपुर और औरंगाबाद की अदालतों को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से न्यायिक कार्यवाही ठप रही। पटना सिविल कोर्ट में अदालती काम बंद होने के कारण पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका भी दाखिल नहीं हो सकी। अब मंगलवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होने की संभावना है। पप्पू यादव 31 वर्ष पुराने एक मामले में बेऊर जेल में बंद हैं।
जज को मिला धमकी भरा ईमेल
हरियाणा में पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को धमकी भरी ई-मेल भेजकर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया। डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और तलाशी अभियान चलाया गया। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई और कुछ समय के लिए एंट्री पर रोक लगा दी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।