विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:03 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट डीएमके नेता के. आर. पेरियाकरुप्पन की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक वोट से हुई जीत को चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट डीएमके नेता की याचिका पर सुनवाई को सहमत

सुप्रीम कोर्ट डीएमके नेता की याचिका पर सुनवाई को सहमत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को डीएमके नेता के. आर. पेरियाकरुप्पन की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जिसमें उन्होंने अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके उम्मीदवार आर. श्रीनिवासा सेतुपति की एक वोट से हुई जीत को चुनौती दी है।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने पेरियाकरुप्पन की अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। पेरियाकरुप्पन ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सेतुपति की जीत के खिलाफ उनकी चुनाव याचिका को खारिज कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सेतुपति सहित प्रतिवादियों से छह सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामे दाखिल करने को कहा। न्यायालय ने निर्देश दिया कि इस दौरान चुनाव से जुड़े सभी संबंधित रिकार्ड सुरक्षित रखे जाएं।

डीएमके नेता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने बताया कि चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए गए थे, जिसमें पेरियाकरुप्पन एक वोट के अंतर से हार गए थे। हाई कोर्ट ने 28 सितंबर को पेरियाकरुप्पन की चुनाव याचिका खारिज कर दी थी।

 (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।