विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: महिला से दुर्व्यवहार के आरोप पर पड़ोसी ने मारा मुक्का, DRDO कर्मचारी की मौत

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:33 AM (IST)

हैदराबाद में महिला से कथित दुर्व्यवहार को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी के मुक्का मारने से रक्षा अनुसंधान एवं ...और पढ़ें

महिला से दुर्व्यवहार के आरोप पर पड़ोसी ने मारा मुक्का (सांकेतिक तस्वीर)

 महिला से दुर्व्यवहार के आरोप पर पड़ोसी ने मारा मुक्का (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. घटना बुधवार शाम चिक्कड़पल्ली स्थित एक आवासीय इमारत में हुई

  2. मृतक डीआरडीओ में निजी सहायक के रूप में कार्यरत था

पीटीआई, हैदराबाद। हैदराबाद में महिला से कथित दुर्व्यवहार को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी के मुक्का मारने से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के 55 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई।

घटना बुधवार शाम चिक्कड़पल्ली स्थित एक आवासीय इमारत में हुई। मृतक डीआरडीओ में निजी सहायक के रूप में कार्यरत था और इमारत की पहली मंजिल पर रहता था।

आरोप है कि वह दूसरी मंजिल पर रहने वाली 23 वर्षीय महिला के घर गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद उसका पड़ोसी, जो जिम ट्रेनर है, वहां पहुंचा। महिला ने उसे घटना की जानकारी दी।

इसके बाद दोनों मृतक के पास पहुंचे और उनके बीच बहस हो गई। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

सिर में चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर जिम ट्रेनर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, महिला की शिकायत पर मृतक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।