Earthquake in sikkim: सिक्किम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता
Earthquake in sikkim सिक्किम में आज लगभग 4.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप की गहराई 10 किमी दर्ज की गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
सिक्किम, एजेंसी। सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सिक्किम के 70 किमी उत्तर में युकसोम में लगभग 4.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके सिक्किम के युकसोम में आज तड़के 4.15 बजे महसूस किए गये हैं। भूकंप का केंद्र अक्षांश 27.81 और देशांतर 87.71 था। भूकंप की गहराई 10 किमी दर्ज की गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
An earthquake of magnitude 4.3 on the Richter scale occurred today at around 4.15am 70km NW of Yuksom, Sikkim: National Center for Seismology pic.twitter.com/BrHa9lcvXC— ANI (@ANI) February 13, 2023
वहीं तुर्की और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को आये भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या रविवार को 33,179 हो गई, जबकि 92,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी कड़ाके की ठंड में लगातार मशक्कत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Aero India 2023 का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, प्रचंड हेलीकॉप्टर से जेट पैक तक ये रहेंगे मुख्य आकर्षण
यह भी पढ़ें- सर्विकल कैंसर के खिलाफ 6 राज्यों में टीकाकरण जून से, 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए शुरू होगा अभियान