विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम सहकारी बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई समितियों से जुड़े धोखाधड़ी मामलों में ईडी का 20 ठिकानों पर छापेमारी

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM (GMT+05:30)

ईडी ने बुधवार को केरलम के तीन जिलों में सहकारी समितियों से जुड़े धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के तीन मामलों ...और पढ़ें

केरलम में सहकारी समितियों से जुड़े धोखाधड़ी मामलों में ईडी का 20 ठिकानों पर छापेमारी

केरलम में सहकारी समितियों से जुड़े धोखाधड़ी मामलों में ईडी का 20 ठिकानों पर छापेमारी

HighLights

  1. संदिग्धों और मामलों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली

  2. इस मामले में अपराध से अर्जित राशि करीब 10 करोड़ रुपये आंकी आंकी गई है

एएनआई, त्रिशूर। ईडी ने बुधवार को केरलम के तीन जिलों में सहकारी समितियों से जुड़े धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के तीन मामलों की जांच के तहत 20 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई त्रिशूर, एर्नाकुलम और कोझिकोड जिलों में की गई।

ईडी के केरलम जोनल कार्यालय ने राज्य पुलिस के समन्वय से संदिग्धों और मामलों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। एजेंसी ने अर्बन को-कोपरेटिव सोसाइटी, थेन्नेला सर्विस को-आपरेटिव सोसाइटी और कुट्टनल्लूर को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े मामलों में अलग-अलग मनी लांड्रिंग मामले दर्ज किए हैं।

अर्बन को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पदाधिकारियों पर फर्जी ऋण जारी कर सदस्यों को करीब 55 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। वहीं, थेन्नेला सर्विस को-ऑपरेटिव सोसाइटी पर अधिक ब्याज का लालच देकर फर्जी ऋण जारी करने का आरोप है।

इस मामले में अपराध से अर्जित राशि करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। कुट्टनल्लूर को-ऑपरेटिव बैंक के मामले में आरोप है कि पदाधिकारियों ने मालिकों और जमाकर्ताओं की अनुमति के बिना गिरवी रखी संपत्तियों का हस्तांतरण किया। इस मामले में अपराध से अर्जित राशि करीब 27 करोड़ रुपये बताई गई है। एजेंसी की कार्रवाई जारी है।