Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेलंगाना फॉरेंसिक लैब में लगी आग, जब्त कप्यूटर हार्ड डिस्क जलीं

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:13 AM (IST)

    तेलंगाना फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के एक कमरे में शनिवार को आग लग गई। इसमें जब्त की गईं वस्तुएं मसलन कप्यूटर हार्ड डिस्क, कागजात आदि रखे थे जो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तेलंगाना फॉरेंसिक लैब में लगी आग, जब्त कप्यूटर हार्ड डिस्क जलीं (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के एक कमरे में शनिवार को आग लग गई। इसमें जब्त की गईं वस्तुएं मसलन कप्यूटर हार्ड डिस्क, कागजात आदि रखे थे जो अधिकांश जल गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    गनीमत रही कि इस इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उधर, केंद्रीय कोयला मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने सरकार से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है और कंप्यूटर में जांच से संबंधित डाटा था, जो जल गया।

    अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आए पहली मंजिल के कमरे में हार्ड डिस्क, कागजात जैसी चीजें रखी थीं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए पांच अग्निशामक गाड़ियां और एक अग्निशामक रोबोट लगाया गया।

    प्रारंभिक जांच के आधार पर एक अग्निशामक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट-सर्किट हो सकता है। हालांकि, सटीक कारण की जांच की जा रही है।इस बीच केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जल गए कंप्यूटरों का बैकअप है या नहीं?

    उन्होंने दावा किया कि एफएसएल में हाई प्रोफाइल मामलों से संबंधित साक्ष्य और डाटा मौजूद था, जिसमें कैश-फॉर-वोट और टेलीफोन टैपिंग आदि भी शामिल हैं।

    कैश-फॉर-वोट मामला 2015 में टीडीपी विधायक रहे मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर लगे आरोपों से जुड़ा है, जिसमें उन पर एमएलसी चुनाव के सिलसिले में एक नॉमिनेटेड विधायक को रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप है।