विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिसलेरी के बाद दूसरे पानी ब्रांड्स रडार पर, FSSAI ने शुरू की जांच; 2 महीने में आएगी रिपोर्ट

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:31 PM (IST)

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैकेटबंद पीने के पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसके नतीजे 1-2 महीने में आएंगे।

बिसलेरी विवाद के बीच FSSAI की देशभर में पानी जांच शुरू (फाइल फोटो)

बिसलेरी विवाद के बीच FSSAI की देशभर में पानी जांच शुरू (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिसलेरी के एक सैंपल में गुणवत्ता की कमी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद अब एफएसएसएआई ने पूरे देश में बोतलबंद पानी की गुणवत्ता परखने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि भले ही बिसलेरी के सिर्फ गोवा प्लांट के एक बैच में खराबी मिली थी। लेकिन पिछले दिनों में कई दूसरी कंपनियों के पानी में कमी मिलती रही है। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 2023-24 में 1300 सैंपल लिए गए थे जिसमें 33 फेल हुए थे।

जबकि 2022-23 के 188 सैंपल में लगभग 650 गुणवत्ता मानकों पर फेल हुए थे। एफएसएसएआई के सीइओ रजित पुहनानी ने कहा कि कार्रवाई को दहशत फैलाने के रूप में नहीं बल्कि जागरुकता और जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए।

बिसलेरी देश की बड़ी कंपनी है और उसके एक बैच के पानी सैंपल में खराबी पाए जाने के बाद एफएसएसआइआई ने सोशल मीडिया पर जानकारी सार्वजनिक किया था और कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।

बिसलेरी का कहना था कि कंपनी के 143 प्लांट हैं और उसमें गोवा के प्लांट से छह सैंपल लिए गए थे जिसमें से सिर्फ एक में खराबी मिली थी। बाकी सभी मापदंड पर सही थे। उसके बाद से किसी भी सैंपल में कोई कमी नहीं मिली है।

दरअसल उद्योग जगह का मानना था कि इस तरह सोशल मीडिया पर कार्रवाई की जानकारी से कंपनी की बनाई बनाई साख कमजोर होती है।

पर रजित का मानना है कि हर कंपनी को इन हाउस टेस्टिंग की व्यवस्था बनानी चाहिए। रजित सीआईआई के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के विचार मेरे प्रति सही नहीं हैं लेकिन अब मेरी भी कुछ आदत ऐसी हो गई है। उनका संकेत था कि कंप्लायंस को लेकर उनका रुख कड़ा ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि चलता है का रवैया सही नहीं है। कोई कहता है कि 150 सैंपल में एक फेल हुआ तो क्या ..? लेकिन आज के युवाओं की अपेक्षा काफी बदल गई है।

नियमों के पालन को बोझ मानना छोड़ना होगा। यह कहा जाता है कि जहां ज्यादा इंसपैक्शन होता है वहां ज्यादा भ्रष्टाचार होता है। लेकिन क्या कम इंसपैक्शन से कम भ्रष्टाचार होता है। कंपनियों को खुद की स्वस्थ व्यवस्था तैयार करनी चाहिए।

सोशल मीडिया के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करने की कोशिश है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।