विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को द्विवार्षिक रिपोर्ट पंचायती राज संस्थाओं का वित्त का दूसरा संस्करण जारी किया। इस संस्करण का विषय ग्रामीण भारत में स्थानीय वित्त और क्षमता निर्माण है।

ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व

ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व

HighLights

  1. आरबीआई ने द्विवार्षिक रिपोर्ट पंचायती राज संस्थाओं का वित्त का दूसरा संस्करण किया जारी 

  2. 2022-23 और 2023-24 के दौरान ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई

पीटीआई, मुंबई। ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति 2022-23 और 2023-24 के दौरान मजबूत हुई है, लेकिन वे अब भी 90 प्रतिशत सरकारी हस्तांतरण पर निर्भर हैं। वे अपने स्रोतों से केवल 10 प्रतिशत राजस्व जुटा पाती हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को द्विवार्षिक रिपोर्ट पंचायती राज संस्थाओं का वित्त का दूसरा संस्करण जारी किया। इस संस्करण का विषय ग्रामीण भारत में स्थानीय वित्त और क्षमता निर्माण है।

आरबीआई ने कहा कि यह रिपोर्ट 2022-23 से 2024-25 की अवधि के दौरान 2.25 लाख ग्राम पंचायतों के संतुलित आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें उनकी वित्तीय स्थिति और टिकाऊ एवं समावेशी ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी भूमिका का आकलन किया गया है।

इसमें कहा गया है कि 2022-23 और 2023-24 के दौरान ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई। हालांकि, उनकी कुल प्राप्तियों में करीब 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र और राज्य सरकारों से मिलने वाले हस्तांतरण का है, जबकि अपने स्रोतों से होने वाली आय का योगदान महज 10 प्रतिशत है।

इसमें मुख्य रूप से ब्याज प्राप्ति, पंचायती राज कार्यक्रमों के तहत मिलने कोष और उपयोगकर्ता शुल्क जैसे गैर-कर राजस्व शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायतों का खर्च मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के निर्देशों और राष्ट्रीय योजनाओं के अनुरूप रहा। कुल व्यय का सबसे बड़ा हिस्सा करीब 40 प्रतिशत, जलापूर्ति और स्वच्छता पर खर्च किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।