विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उंगलियां काटी और फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, गुवाहाटी में पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:36 PM (IST)

गुवाहाटी में एक नवविवाहिता की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी, जिसने उसकी उंगलियां काटकर सिर फ्रिज में रख दिया था।

गुवाहाटी में पति ने की पत्नी की हत्या  (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

गुवाहाटी में पति ने की पत्नी की हत्या (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. पति ने नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या की, सिर फ्रिज में रखा

  2. गुवाहाटी में पत्नी की उंगलियां काटीं, सिर फ्रिज में मिला

  3. पड़ोसियों की दुर्गंध शिकायत पर पुलिस ने शव बरामद किया

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक नवविवाहिता की हत्या उसके पति ने कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की उंगलियां काट दीं और उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में रख दिया।

इस पूरे मामलले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों की दुर्गंध की शिकायत के बाद पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो महिला का सिर कटा हुआ शव मिल, उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थी, और शरीर सड़ना शुरू हो गया था ।

फ्रिज में मिला शव

मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ।

दो दिनों से नहीं दिख रहे थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, दंपती की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, इसके बाद से दोनों अपार्टमेंट में रह रहे थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दंपती को दोनों से नहीं देखा था और उनके फोन भी बंद थे। उन्होंने उसे आखिरी बार शुक्रवार को देखा था।

इस घटना के बाद से फरार चल रहा पति रविवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जांचकर्ताओं द्वारा आरोपी का बयान दर्ज करने और अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर उसकी पुष्टि करने की उम्मीद है। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक हत्या के पीछे की वजह नहीं बताया है और न ही उन परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी दी है जिनके कारण आरोपी ने आत्मसमर्पण किया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों के संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।