विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में दरिंदगी: 11वीं की छात्रा का नौ लोगों ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM (IST)

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में 11वीं की 16 साल की छात्रा का कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर नौ लोगों ने कई जगहों पर दुष्कर्म और यौन शोषण किया।

हैदराबाद में 11वीं की छात्रा का नौ लोगों ने किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

हैदराबाद में 11वीं की छात्रा का नौ लोगों ने किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. हैदराबाद में 11वीं की छात्रा का नौ लोगों ने किया दुष्कर्म

  2. तेलंगाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया

  3. छात्रा किसी तरह आरोपित की चंगुल से भागकर पुलिस तक पहुंची

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में 11वीं की 16 साल की छात्रा का कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर नौ लोगों ने कई जगहों पर दुष्कर्म और यौन शोषण किया। छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से भागने और अपने परिवार के साथ पुलिस तक पहुंचने में कामयाब रही, जिसके बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आईएएनएस और इंटरनेट मीडिया के अनुसार, कथित घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं, जिनमें कार, होटल का कमरा और ट्रेन का सफर शामिल है। हाल में हुईं घटनाएं नौ सितंबर को शुरू हुईं। दरअसल, बेटी को पिता ने नौ सितंबर को डांटा तो नाराज होकर वह घर से निकल गई और बोलारम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उसे नीरज नाम का व्यक्ति मिला। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर अपने दोस्त विक्की के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बाद में, विक्की अपने एक और दोस्त निखिल के साथ उसे होटल ले गया।

विक्की और निखिल ने दो अन्य के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। नौ सितंबर की रात को, विक्की उसे अपने घर ले आया और बंधक बनाकर रखा। अगले दिन वह भाग निकली और बोलारम रेलवे स्टेशन पहुंची। विक्की अपने दोस्त गणेश के साथ वहां पहुंचा और जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। वे उसे मेडचल रेलवे स्टेशन ले गए, जहां से वे मलकजगिरी ले गए और रास्ते में यौन शोषण किया।

मलकजगिरी पहुंचने के बाद, वे आटो में सवार हुए। हालांकि, वह भागने में कामयाब रही और अपने घर पहुंची। इससे पहले भी उसका यौन शोषण हुआ। आरोपित लड़की को जानते थे। उन्होंने ढाई साल के दौरान उसे नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग समय पर यौन शोषण किया। पीड़िता जब 10वीं में पढ़ती थी तो आरोपित जे. वरुण के संपर्क में आई थी।

कुछ महीने पहले, आरोपित ने नशीला चाकलेट खिलाकर कार में यौन शोषण किया। एक और युवक रोमाला वरुण, जिससे जे. वरुण ने मिलवाया था, सिगरेट, शराब और गांजे का आदी बनाकर उससे यौन शोषण किया। पीड़िता इंस्टाग्राम के जरिए डेविड वरुण नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। उसने शराब पिलाई और बदसलूकी की।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)