'ऑपरेशन सिंदूर' में IAF बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 314 KM दूर हवा में गिराया पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट; रक्षा मंत्रालय ने किया खुलासा
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना ने 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान गिराकर सतह ...और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर में IAF का ऐतिहासिक पराक्रम
HighLights
IAF ने ऑपरेशन सिंदूर में 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान गिराया।
यह सतह से हवा में मार का विश्व रिकॉर्ड है।
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में LoC सुरक्षा हालात का विश्लेषण।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना की ऐतिहासिक सफलता का ब्योरा दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत की S-400 एयर डिफेंस यूनिट ने 314 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान के एक स्पेशल-मिशन एयरक्राफ्ट को गिराकर दुनिया का सबसे लंबी दूरी का सतह से हवा में मार करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।
खतरे को ट्रैक कर किया हमला
आधिकारिक रिपोर्ट में विमान के मॉडल का उल्लेख नहीं है, लेकिन पूर्व रिपोर्टों के अनुसार यह पाकिस्तान का Saab 2000 (एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल) विमान था।
भारतीय रडार ने चुपचाप इस खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की मिसाइल को उसकी अधिकतम सीमा तक सटीक रूप से निर्देशित किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऑपरेशन ने हवाई सुरक्षा के नियमों को नए सिरे से गठित किया और यह साबित कर दिया कि दूरी अब दुश्मन के लिए सुरक्षा की गारंटी नहीं है।
पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान IAF ने न केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया, बल्कि पाकिस्तान के नूर खान और रहीमयार खान जैसे प्रमुख एयर बेस, फाइटर हैंगर, रनवे और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटरों को भी निशाना बनाया।
इसके साथ ही, जवाबी ड्रोन और UAV हमलों को विफल करने के लिए भारत ने स्वदेशी आकाश मिसाइल प्रणाली, पेचोरा और OSA-AK प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर एक मजबूत लेयर्ड एयर डिफेंस ग्रिड तैनात किया।
इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम ने रियल-टाइम तालमेल के जरिए नेटवर्क-केंद्रित अभियानों को सुचारू बनाए रखा।
सुरक्षा हालात का भी विश्लेषण
रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर और नियमंत्र रेखा (LoC) के सुरक्षा हालात क भी विश्लेषण किया गया है। 10 और 12 मई, 2025 को दोनों देशों के DGMO स्तर की बातचीत के बाद स्थितियां काफी हद तक नियंत्रित हुईं, फिर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
घुसपैठ और CFV आंकड़े
2025 में आतंकवादियों ने LoC के रास्ते घुसपैठ की 6 कोशिशें कीं, जिसमें 12 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। वर्ष 2024 में दर्ज 2 सीजफायर उल्लंघनों (CFV) की तुलना में 2025 में 163 CFV दर्ज किए गए, जिनमें से 124 केवल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए।
LoC पर कड़े पहरे के कारण अब आतंकवादी इंटरनेशनल बॉर्डर सेक्टर की ओर रुख कर रहे हैं, जहां नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का प्रयास बढ़ा है।
भारत रूस के साथ 2018 के सौदे के तहत पांच में से चार S-400 स्क्वाड्रन प्राप्त कर चुका है और पांचवें की आपूर्ति नवंबर तक अपेक्षित है।
