Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बिना बताए आए तो मुंह काला कर दूंगा', अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के कांग्रेस विधायक

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गुटबंदी फिर सामने आई है। सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार बापू ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता ...और पढ़ें

    'बिना बताए आए तो मुंह काला कर दूंगा', अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के कांग्रेस विधायक

    'बिना बताए आए तो मुंह काला कर दूंगा', अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के कांग्रेस विधायक

    HighLights

    1. प्रदेश में कांग्रेस की गुटबंदी फिर आई सामने, संगठन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

    2. सुसनेर विधानसभा सीट से विधायक हैं भेरू सिंह परिहार, पार्टी छोड़ने से किया इनकार 

    जेएनएन, आगर-मालवा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गुटबंदी फिर सामने आई है। सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार बापू ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला संगठन पर गंभीर आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के कुछ बड़े नेता कांग्रेस को मजबूत नहीं होने देना चाहते। उन्हीं के इशारों पर जिला संगठन काम कर रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिना बताए कोई बाहरी पार्टी नेता आया तो मुंह काला कर से उसे बाहर निकालेंगे।

    जिला मुख्यालय पर आयोजित दिशा समिति की बैठक में पहुंचे विधायक परिहार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के हालिया आगर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित हुआ, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।

    कार्यक्रम से पहले उन्होंने अजय सिंह से फोन पर संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन मुलाकात का समय नहीं मिला। इस दौरान विधायक ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि आगे से मेरे विधानसभा क्षेत्र में कोई नेता बिना बताए आया तो उसका मुंह काला कर विधानसभा से बाहर निकालूंगा।

    विधायक ने आरोप लगाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। यदि संगठन की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो इसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

    हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों को खारिज कर दिया। विधायक ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर के कुछ नेताओं पर दलाली और कांग्रेस को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए।