विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:13 PM (IST)

आईआईटी मद्रास, दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के बाद अब कई और आईआईटी व आईआईएम विदेशों में अपने कैंपस खोलने की तैयारी में हैं।

आईआईटी और आईआईएम का वैश्विक विस्तार (फोटो-IIT दिल्ली)

आईआईटी और आईआईएम का वैश्विक विस्तार (फोटो-IIT दिल्ली)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ITT मद्रास और दिल्ली व IIM अहमदाबाद के बाद देश के कई और आईआईटी व आईआईएम अब देश से बाहर अपना कैंपस खोलने की तैयारी में है। इनमें से आईआईटी बॉम्बे ने तो अमेरिका व जापान के विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कैंपस खोलने के लिए समझौता भी कर लिया है जबकि आईआईटी खडगपुर ने मलेशिया में अपना कैंपस खोलने को लेकर रूचि दिखाई है।

इसके साथ ही आईआईएम बैंगलोर भी इंडोनेशिया ने अपना कैंपस शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अगले साल के अंत देश से बाहर कई और आईआईटी व आईआईएम के अपने कैंपस शुरू कर सकते है।

इससे साथ ही आईआईटी और आईआईएम जिस तरह से ग्लोबल ब्रांड बनकर उभरे है, उनमें कई एशियाई और खाड़ी देशों की ओर से इनके कैंपस खोलने की मांग भी है। फिलहाल इसके तहत जिन देशों में कैंपस खोलने का प्रस्ताव है, उनमें नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, मलेशिया के साथ ही नाइजीरिया व सउदी अरब सहित कई अफ्रीकी व खाड़ी देश शामिल है।

सूत्रों की मानें तो आईआईटी दिल्ली व मद्रास अब विदेश में अपने दूसरे कैंपस को खोलने को लेकर भी तैयारी कर रहा है। जिसमें आईआईटी दिल्ली अब दुबई में अपना एक और कैंपस खोलने पर विचार कर रही है, जबकि आईआईटी मद्रास भी इंडोनेशिया में अपने नए कैंपस की संभावनाएं तलाश रहा है।

खास बात यह है कि इनमें से नेपाल और नाइजीरिया में सरकार इनके कैंपस खोलने का ऐलान भी कर चुकी है। हालांकि ये साफ है कि किस आईआईटी का कैंपस यहां खुलेगा।

गौरतलब है कि अभी देश से बाहर तंजानिया के जांजीबार में आईआईटी मद्रास, अबूधाबी में आइआइटी दिल्ली व दुबई (यूएई) में आईआईएम अहमदाबाद ने अपना कैंपस शुरू किया है। इन्हें विदेश में अपने कैंपस खोलने की ये अनुमति नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आने के बाद मिली है।

इसी तरह देश में भी विदेशी विश्वविद्यालयों को भी अपने खोलने की अनुमति दी जा रही है। अब तक 19 विदेशी विश्वविद्यालयों को अनुमति दी जा चुकी है। इनमें से करीब चार विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस शुरू भी गए है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।