विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT बॉम्बे में मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं, साहिल वकोडे सुसाइड केस के बीच संस्थान का फैसला

Published: Thu, 24 Sep 2026 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 02:47 PM (IST)

IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद IIT-बॉम्बे में मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाली गईं

साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद IIT-बॉम्बे में मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाली गईं

HighLights

  1. IIT बॉम्बे ने मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कीं।

  2. छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद विरोध प्रदर्शन।

  3. परीक्षाएं अब 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IIT बॉम्बे के बी.टेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है।

पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी। संस्थान के एक नोटिस के मुताबिक, यह फैसला छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद लिया गया है।

परीक्षा से पहले बनेंगे नए और स्पष्ट नियम

IIT-बॉम्बे ने नई कमेटी का गठन किया है, जिसमें छात्रों का भी बराबर प्रतिनिधित्व है। ये कमेटी परीक्षा के दौरान निगरानी करने वाले इनविजिलेटर के लिए नियम तय करेगी, जो कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे।

संस्थान ने कहा कि परीक्षा टालने से नई बनी कमेटी को इनविजिलेटर के लिए स्पष्ट और छात्र-हितैषी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने का समय मिलेगा।

नई गाइडलाइंस में एकेडमिक कदाचार (परीक्षा में गलत तरीके अपनाने) के बारे में भी स्पष्ट नियम तय किए जाएंगे ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और एक समान तरीके से हों।

फैकल्टी सदस्यों ने एकेडमिक कदाचार के संदिग्ध मामलों को संभालने और हर चरण के लिए प्रक्रिया तय करने के लिए चरण-दर-चरण निर्देशों की जरूरत पर जोर दिया है।

नए SOP और नियमों पर विचार-विमर्श के बाद इसे सीनेट को भेजा जाएगा,  लागू करने से पहले औपचारिक मंजूरी के लिए सीनेट के पास भेजा जाएगा और इसके बाद ही नए नियम लागू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'पूछना ठीक नहीं', साहिल की मौत से कई साल पहले प्रो. डूला ने IIT बॉम्बे के छात्रों को जातिगत भेदभाव के खिलाफ दी थी चेतावनी