विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओमान के तट के पास ड्रोन हमले में भारतीय नाविक की मौत, 13 लोगों को बचाया गया

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:06 PM (IST)

ओमान तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नाविक, गंधार नाहिम अजीज की मौत हो गई।

ओमान के तट के पास ड्रोन हमले में भारतीय नाविक की मौत।

ओमान के तट के पास ड्रोन हमले में भारतीय नाविक की मौत।

HighLights

  1. ओमान तट के पास मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमला।

  2. भारतीय नाविक गंधार नाहिम अजीज की हमले में मौत।

  3. ओमान कोस्ट गार्ड ने 13 भारतीय बचाए सुरक्षित।

 

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ओमान के लीमाह के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर सोमवार शाम हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव में तत्काल कमी लाने की मांग दोहराई।

साथ ही भारत ने एक बार फिर नौवहन की सुरक्षा को लेकर गंभीर कोशिश करने की मांग वैश्विक बिरादरी के समक्षव रखी है। लीमाह में मारे गये भारतीय के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 23 भारतीयों की मौत हो चुकी है, जिनमें 15 वाणिज्यिक जहाजों पर काम करने वाले नाविक शामिल हैं। इसके अलावा ब्लैक सी क्षेत्र में पांच भारतीयों की मौत हुई है और दो अब भी लापता हैं।

एमएसवी अल युसुफी नामक जहाज पर कुल 14 भारतीय सवार थे। इनमें से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल होने के बाद जान गंवा बैठा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि बचाए गए भारतीयों की जल्द वापसी और मृतक के पार्थिव शरीर की व्यवस्था हो सके।

एमईए ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया। उसने कहा, “हम क्षेत्र में तनाव में तत्काल कमी और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही वार्ताओं के निष्कर्ष की अपील दोहराते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके।”

मंत्रालय ने यह भी कहा कि वाणिज्यिक शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र के जलमार्गों में मुक्त और निर्बाध नौवहन बहाल होना चाहिए।

पश्चिम एशिया में संघर्ष फरवरी में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद शुरू हुआ था। भारत लगातार संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान की मांग कर रहा है। हाल में हौथियों द्वारा सऊदी अरब पर हमलों से तनाव और बढ़ा है। भारत ने हौथियों के हमलों पर गंभीर चिंता जताई है और कहा है कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता तथा बाब-एल-मंडेब जलडमरूमध्य से मुक्त नौवहन को खतरे में डालते हैं।

यह भी पढ़ें- ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA बोला- नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बंद हों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।