Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री पाटिल का बड़ा एलान: पाकिस्तान नहीं जाएगा सिंधु का पानी, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब को होगा सीधा लाभ

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:03 AM (IST)

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने जयपुर में कहा कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं दिया जाएगा। देश के जल संसाधनों का उपयोग पहले भारत के हित म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पाकिस्तान नहीं जाएगा सिंधु का पानी, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब को होगा सीधा लाभ (फोटो- एक्स)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने जयपुर में कहा कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं दिया जाएगा। देश के जल संसाधनों का उपयोग पहले भारत के हित में किया जाएगा और इस दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है।

    पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक कर देश के विभिन्न राज्यों को दिया जाएगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों को इस पानी का सीधा लाभ मिलेगा।

    पाटिल ने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले पानी को डायवर्ट करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। फिलहाल सबसे कम पानी राजस्थान के पास है। लेकिन आने वाले समय में सबसे अधिक पानी राजस्थान के पास होगा।

    जल जीवन मिशन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घर-घर पानी पहुंचाना राज्यों की जिम्मेदारी है। लेकिन केंद्र सरकार ने पहली बार इस योजना के तहत राज्यों को 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी है।

    इस मिशन से जुड़ी चार हजार से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच के लिए 119 टीमें गठित की गई थी। दोषियों पर कार्रवाई भी की गई है जिनमें राजस्थान के एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।