केरल: कोट्टायम में एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में फंदे से लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी
केरल के कोट्टायम में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने घर में फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

शव की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कोट्टायम में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत मिले।
पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का संदेह है।
आर्थिक तंगी मौत का संभावित कारण हो सकती है।
पीटीआई, कोट्टायम। केरल के कोट्टायम में शनिवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत मिले। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
मृतकों पहचान साजू एंटनी (64), उनकी पत्नी अनु (59) और उनके बेटे साविन (34) के रूप में हुई है। पुलिस को इस मामले में आत्महत्या का शक है। पुलिस ने बताया कि शव चंगनासेरी स्थित घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले हैं इसलिए मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही लग रहा है।
संपर्क करने पर नहीं मिला जवाब
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह रिश्तेदारों ने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद चिंतित परिवार वाले एसबी कॉलेज के पास स्थित घर पहुंचे। इस दौरान उन्हें घर अंदर से बंद मिला।
दरवाजा तोड़ कर अंदर हुए दाखिल
इसके बाद परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जो नजारा दिखा उसने सबको हैरान कर दिया। तीनों अलग-अलग कमरे में लटके मिले। ये देखते ही परिवार वालों में मातम छा गया। साजू और अनु अपने बेडरूम में फंदे से लटके मिले, जबकि साविन का शव स्टोररूम में मिला। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आर्थिक तंगी हो सकती है वजह
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि परिवार शायद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हालांकि मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि साविन की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी विदेश में काम करती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।