कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को हटाया गया
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को उनके पद से हटा दिया गया है।
-1793172730649_m.webp)
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को पद से हटाया गया (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में बड़ा एक्शन लिया गया।
पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को पद से हटाया गया।
मामले को गलत तरीके से संभालने पर हुई यह कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम में कोच्चि के मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद अब कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को उनके पद से हटा दिया गया है।
कालीराज महेश की जगह ये जिम्मेदारी अब आर. निशांतिनी को दी गई है। उन्हें कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
यह कार्रवाई एक सड़क दुर्घटना मामले को गलत तरीके से संभालने के विवाद के बाद की गई है, जिसमें एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के 17 वर्षीय बेटे ने मर्सिडीज-बेंज कार से एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी।
मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में एक्शन
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज-बेंज कार से एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी, जिसमें 55 वर्षीय जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी। जयबालकृष्णन के परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को कमजोर करने के लिए साजिश रची गई थी।
कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश के खिलाफ यह कार्रवाई तब हुई है, जब इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर काफी आलोचना हो रही है और जवाबदेही की मांग की जा रही है।
रील बनाने के लिए दौड़ा दी कार
पुलिस के मुताबिक, जज का नाबालिग बेटा अक्सर गाड़ी चलाता था। घटना वाली रात वह सोशल मीडिया के लिए एक 'रील' बनाने के मकसद से कार लेकर निकला था, जिसमें उसे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए दिखाया जाना था।
आरोप है कि जज ने अपने बेटे के फोन से वह फुटेज डिलीट करवा दिया। हालांकि, जांचकर्ताओं ने उसके मोबाइल फोन से एक फुटेज बरामद की है, जिसमें दुर्घटना से कुछ समय पहले कार को तेज रफ्तार में चलते हुए देखा जा सकता है।
चार पुलिसकर्मी भी सस्पेंड
कोच्चि हिट-एंड-रन मामले में पुलिस जांच में खामियों को स्वीकार करते हुए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इस मामले में कार के मालिक जज के खिलाफ भी एफआईआर में धारा जोड़ी गई है और चार पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला के निर्देश पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को एफआईआर में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए जोड़ी गई, जिसके तहत नाबालिग के अभिभावक या वाहन मालिक को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- केरलम मर्सिडीज हादसा: भारी दबाव के बाद एक्शन में सरकार, जज के खिलाफ FIR दर्ज; 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
