Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में हिंसा पर पुलिस का एक्शन, 80 लोग गिरफ्तार; बिना इजाजत जुलूस पर रोक

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:30 PM (IST)

    कोलकाता पुलिस ने चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं, जिसमें 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान सड़क पर विरोध करते लोग। (सोर्स - पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल की टीम पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं, खास तौर से राज्य की राजधानी कोलकाता में विशेष व्यवस्था की गई है। इसको लेकर कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने बुधवार को प्रेस वार्ता भी की।

    पुलिस कमिश्नर ने की प्रेस वार्ता

    इसमें उन्होंने साफ कहा है कि, लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने आगे बताया कि, पुलिस हर स्थिति पर नजर रख रही है और जहां भी गड़बड़ी की कोशिश होगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि न्यूटाउन इलाके में जो घटना सामने आई है, उस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

    Screenshot 2026-05-06 150158

    उन्होंने आगे बताया कि, यह मामला दो गुटों के आपसी टकराव का है। इस दौरान कई जगहों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    80 लोगों को किया गया गिरफ्तार

    पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने यह भी बताया कि अब तक कुल 80 लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे। कमिश्नर ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और पुलिस इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा रही है।

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-05-06 152536

    जश्न और जुलूस को लेकर भी पुलिस ने साफ नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जा सकता। अगर कोई बिना अनुमति के जुलूस निकालता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने खास तौर पर कहा कि जश्न के दौरान जेसीबी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

    कोलकाता में सीआरपीएफ और QRT तैनात

    इसके अलावा कोलकाता में सीआरपीएफ की 65 कंपनियां तैनात हैं और 240 क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैयार हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है और लोगों ने बिना किसी डर के मतदान किया। कोई बड़ी हिंसा या धमकी की घटना सामने नहीं आई है, केवल कुछ छोटी घटनाएं हुई हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई।

    यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में खिला कमल तो पंजाब में नाई ने लुटाया प्यार, दिनभर फ्री में काटे दाढ़ी-बाल, कहा- मोदी मेरे गुरु हैं