लोहागढ़ हत्याकांड में नया खुलासा: सिया ने कहा- मैंने केतन से कहा था मुझे शादी नहीं करनी, वो नहीं माना
लोहागढ़ किले में प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है। हिरासत में ...और पढ़ें

सिया ने कहा- मैंने केतन से कहा था मुझे शादी नहीं करनी (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
पुलिस ने कहा कि पूरी साजिश सिया गोयल ने ही रची थी
चेतन ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के लिए सिया ने ही उस पर दबाव डाला था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोहागढ़ किले में प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है। हिरासत में पूछताछ के दौरान सिया ने कहा कि मैंने केतन से साफ कह दिया था कि मैं उससे शादी नहीं करना चाहती, लेकिन वह सगाई तोड़ने को तैयार नहीं था।
सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, सिया ने दावा किया कि केतन के सगाई न तोड़ने पर चेतन ने उसे मारने की योजना बनाई। वहीं चेतन ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के लिए सिया ने ही उस पर दबाव डाला था।
मावल तालुका के लोहागढ़ किले में एक खाई में गिरने से रियल एस्टेट फर्म के 25 वर्षीय निदेशक अग्रवाल की मौत हो गई। शुरू में इस मामले को दुर्घटना के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन जांचकर्ताओं ने हत्या की साजिश के सबूत मिलने के बाद उनकी मंगेतर गोयल और उसके प्रेमी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
पूरी साजिश सिया गोयल ने ही रची थी
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मुताबिक, अब तक की जांच से पता चलता है कि पूरी साजिश सिया गोयल ने ही रची थी।
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने मंगलवार को बताया कि केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी। जून के पहले सप्ताह में केतन और सिया प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाले थे, लेकिन केतन का पासपोर्ट चोरी हो जाने के कारण उन्हें मुंबई हवाई अड्डे से वापस लौटना पड़ा।
खबरें और भी
बाली की यात्रा रद होने के बाद, वे 14 जून को ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ किला गए। आरोप है कि सिया ने केतन को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रही। उसने केतन को धक्का दिया लेकिन वह पास के एक पेड़ को पकड़ने में कामयाब हो गया।
केतन के बच जाने पर सिया ने केतन से कहा कि वहां एक सांप था, उससे बचाने के लिए उसने उसे धक्का दिया था। 18 जून को पुनः केतन और सिया ने लोनावला जाने की योजना बनाई। इस बार उनके साथ चेतन भी था।
दरअसल, सिया ने केतन को अपने जन्मदिन के जश्न के लिए दोस्तों के साथ लोहागढ़ किले में आने के लिए मना लिया था। केतन उनके जाल में फंस गया और सिया और चेतन ने उसे किले से नीचे धकेल दिया। केतन की मौत के बाद, परिवार ने सभी कड़ियों को जोड़ा और पुलिस को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने सिया से पूछताछ की, तो सिया ने अधिकारियों को बताया कि केतन तस्वीरें लेते समय पहाड़ी की चोटी पर स्थित किले से फिसल गया और एक गहरी खाई में गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। लेकिन उसकी बात पुलिस के गले नहीं उतरी।
गिल ने पत्रकारों को बताया कि केतन एक अनुभवी ट्रेकर था, इसलिए पहाड़ से गिरकर उसकी मृत्यु की संभावना कम थी।
जांच से पता चला है कि सिया का चेतन के साथ संबंध था और वह केतन के साथ शादी के लिए इच्छुक नहीं थी और चेतन के साथ अपने रिश्तों में कांटा मानती थी। इसीलिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। यह भी पता चला कि पहली बार असफल होने के बाद दूसरी कोशिश में उसने अपने प्रेमी की मदद ली।
गिल ने बताया कि दोनों ने मिलकर केतन को चट्टान से नीचे धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। संदेह के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इससे पता चला कि सिया और चेतन के रिश्तों में केतन बांधा था। इसीलिए दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
चेतन से पूछताछ के बाद सिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। केतन के पिता ने बताया कि जब पुलिस बेटे का शव लेकर आई, तो सिया के चेहरे पर कोई दुख नहीं था।
लोहागढ़ किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में से एक है जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।