महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रेनी प्लेन के साथ हादसा, टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला; पायलट सुरक्षित
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक ट्रेनी प्लेन टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया। इस दुर्घटना में प्लेन में सवार पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।

सोलापुर हवाई अड्डे पर फिसला विमान (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
सोलापुर में ट्रेनी प्लेन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
रनवे पर फिसलने से हुआ यह हादसा, बड़ा नुकसान टला।
दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रेनी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यहां टेकऑफ के दौरान प्लेन रनवे पर ही फिसला गया। ट्रेनी प्लेन में सवार पायलट सुरक्षित है।
अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'सोलापुर हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की कोशिश के दौरान एक प्रशिक्षण विमान रनवे से फिसल गया। महिला पायलट सुरक्षित हैं।'
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- प्लास्टर बंधे पैर के साथ सीढ़ियों पर घिसटता रहा 78 साल का बुजुर्ग, मुंबई के KEM अस्पताल को BMC का नोटिस