Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेश दीक्षित होंगे IB के नए चीफ, तेलंगाना कैडर के हैं IPS अधिकारी, कश्मीर में भी दे चुके हैं सेवाएं

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीनियर आईपीएस अधिकारी डॉ. महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी ...और पढ़ें

    महेश दीक्षित होंगे IB के नए चीफ (फोटो- एक्स)

    महेश दीक्षित होंगे IB के नए चीफ (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. डॉ. महेश दीक्षित देश के सबसे अनुभवी इंटेलिजेंस अधिकारियों में शुमार हैं

    2. महेश दीक्षित तेलंगाना कैडर (पूर्व आंध्र प्रदेश कैडर) से ताल्लुक रखते हैं

    पीटीआई, नई दिल्ली। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए प्रमुख होंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

    आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी दीक्षित वर्तमान आइबी निदेशक तपन कुमार डेका की जगह लेंगे।

    वह आइबी में विशेष निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में राज्य इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर काम करने का लंबा अनुभव है।

    अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय वे आईबी की श्रीनगर यूनिट के प्रमुख थे और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की खुफिया गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी उनके पास थी।

    उनके पास आतंकवाद विरोधी अभियानों, आंतरिक सुरक्षा और खुफिया संचालन का व्यापक अनुभव है। विभिन्न स्रोतों के अनुसार, कश्मीर घाटी में स्थिरता बनाए रखने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।