मार्को रुबियो भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे, एस जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर होगी द्विपक्षीय वार्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं, जहां वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से ...और पढ़ें
-1792490881287_m.webp)
मार्को रुबियो भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे (फोटो-@USAmbIndia)
HighLights
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय भारत दौरे पर।
मुंबई में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक।
जामनगर ऊर्जा केंद्र का भी दौरा करेंगे रुबियो।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं, यहां उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हुई है। दोनों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका लंबे समय से लंबित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
जामनगर का भी करेंगे दौरा
अपने दौरे के दौरान रुबियो आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के अलावा गुजरात के जामनगर स्थित ऊर्जा केंद्र का भी दौरा करेंगे। वार्ता में व्यापार समझौते को गति देने के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा जरूरतों और रूसी तेल आयात जैसे संवेदनशील विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
रुबियो के शाम को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'फ्रीडम 250 रिसेप्शन' में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। बुधवार को वे गुजरात के जामनगर जाएंगे, जो एक महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र है।
गेटवे ऑफ इंडिया का किया दौरा
उनके आगमन पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और रुबियो की पत्नी, जेनेट डौसडेबेस रुबियो भी मौजूद थीं। अपने तय कार्यक्रम से पहले, रुबियो और गोर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा भी किया।
सर्जियो गोर ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रुबियो के उतरने की एक तस्वीर साझा की और साथ में लिखा, 'मुंबई आकर बहुत अच्छा लगा, इस बार मेरे दोस्त मार्को रुबियो भी साथ हैं। उम्मीद है कि यह दौरा सार्थक रहेगा और इससे अमेरिका-भारत संबंधों को और मजबूती मिलेगी।'
