मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े फेरबदल की तैयारी, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? सरकार-एयरलाइंस की बैठक
नागर विमानन मंत्रालय ने मुंबई से नवी मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के स्थानांतरण पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है।

मुंबई हवाई अड्डे से नवी मुंबई उड़ानों के स्थानांतरण पर महत्वपूर्ण बैठक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के एक हिस्से को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मंगलवार को एयरलाइंस और अदाणी एयरपोर्ट्स के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई है।
मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 (टी1) का नवीनीकरण जनवरी 2027 में शुरू होने वाला है। इसके मद्देनजर एयरलाइंस से 25 अक्टूबर से अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन में एक-तिहाई की कटौती करने या उड़ानों को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करने को कहा गया है।
दोनों हवाई अड्डे अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) का हिस्सा हैं। हालांकि, एयरलाइंस ने इस कदम को लेकर चिंता जताई है।
वहीं एएएचएल का कहना है कि टी1 के भविष्य को लेकर 2020 से ही विमानन कंपनियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श चल रहा है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
