विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने के बेहद करीब पहुंचा NDA, संसद सत्र में पेश होंगे परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:29 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2026 06:53 AM (IST)

परिसीमन बिल को लेकर सोमवार के विधायी एजेंडे में सूचीबद्ध कर दिया गया है। केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण विधायी कदम को पारित कराने के बेहद करीब पहुंच गई है, क्योंकि डीएमके और बीआरएस जैसे पारंपरिक विरोधी दलों ने भी इन विधेयकों को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने के बेहद करीब पहुंचा NDA (फोटो- एएनआई)

लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने के बेहद करीब पहुंचा NDA (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. लोकसभा में सोमवार को पेश होने वाले परिसीमन विधेयक का रास्ता तैयार है

  2. विपक्ष की संयुक्त बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का एलान, दोहराए पुराने आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर देश में इन दिनों राजनीति चरम पर है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। वहीं, परिसीमन बिल पर भाजपा को कई विपक्षी पार्टियों का साथ मिला है।

वहीं, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या को 550 से बढ़ाकर 850 करने से जुड़े तीनों विधेयकों को शनिवार को सोमवार के विधायी एजेंडे में सूचीबद्ध कर दिया गया है।

केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण विधायी कदम को पारित कराने के बेहद करीब पहुंच गई है, क्योंकि डीएमके और बीआरएस जैसे पारंपरिक विरोधी दलों ने भी इन विधेयकों को अपना समर्थन देने की घोषणा की है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिलहाल 'देखो और इंतजार करो' की नीति अपनाई है।

डीएमके ने किया केंद्र का समर्थन

डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा के लिए अपने प्रतिनिधियों टी.आर. बालू, एम. कनिमोझी और दयानिधि मारन को भेजा।

दक्षिण भारत के कई अन्य दलों जिनमें एआईएडीएमके, टीडीपी, वाईएसआरसीपी, जन सेना, जेडीएस और बीआरएस शामिल हैं के सांसद भी परिसीमन के समर्थन में आ गए हैं।

मतदान से पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डीएमके के अनुरोध पर उन्हें अपने पूर्व सहयोगियों से अलग नई सीटें आवंटित की हैं।

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सहयोगियों की आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए सरकार की इस पहल का समर्थन किया है। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसद जो अब 'नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया' के रूप में एक अलग गुट के तौर पर मान्यता प्राप्त कर चुके हैं जिसने भी सुदीप बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में सरकार के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।