नीट अभ्यर्थी डिजिलॉकर से जल्द प्राप्त कर सकेंगे पुराने स्कोरकार्ड, एनटीए ने दी यह जानकारी
नीट अभ्यर्थी जल्द ही डिजिलॉकर के जरिये पुराने स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। एनटीए ने सीआईसी को बताया है कि नीट के पिछले वर्षों के स्कोरकार्ड प्राप्त क ...और पढ़ें

नीट अभ्यर्थी डिजिलॉकर से जल्द प्राप्त कर सकेंगे पुराने स्कोरकार्ड (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
केंद्रीय सूचना आयोग में एक मामले की सुनवाई में एनटीए ने दी यह जानकारी
एनटीए ने सीआइसी को बताया कि उसने इस मुद्दे की समीक्षा की है
पीटीआई, नई दिल्ली। नीट अभ्यर्थी जल्द ही डिजिलॉकर के जरिये पुराने स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को बताया है कि नीट के पिछले वर्षों के स्कोरकार्ड प्राप्त करने के लिए डिजिलॉकर आधारित व्यवस्था तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। यह व्यवस्था शुरू होने के बाद छात्रों को अपने पुराने स्कोरकार्ड तक पहुंच खोने की चिंता नहीं रहेगी।
सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर एक अपील की सुनवाई के दौरान यह जानकारी सामने आई है। यह अपील नीट-यूजी 2020 की एक अभ्यर्थी की ओर से दाखिल की गई थी।
उसने अपने स्कोरकार्ड की प्रमाणित प्रति और अपनी योग्यता की पुष्टि संबंधी दस्तावेज मांगा था ताकि वह इन्हें विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) के लिए पात्रता सत्यापन के वास्ते राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) में जमा करा सके।
एनटीए ने सीआइसी को बताया कि उसने इस मुद्दे की समीक्षा की है और वह डिजिलाकर के साथ एक ऐसा तंत्र विकसित करने की प्रक्रिया में है, जिससे अभ्यर्थी पिछले वर्षों के स्कोरकार्ड दोबारा प्राप्त कर सकें।
आयोग ने बताया कि यह पहल अंतिम चरण में है और इसके जल्द ही पूरा होने की संभावना है। हालांकि मौजूदा मामले में एनटीए ने कहा कि वह अपीलकर्ता का नीट-यूजी 2020 का स्कोरकार्ड प्रदान नहीं कर सकता, क्योंकि परीक्षा का रिकार्ड नतीजा घोषित होने के बाद 90 दिनों तक ही रखे जाते हैं।