विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:38 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Oct 2026 07:49 PM (GMT+05:30)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर बात की, जिसमें दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने पर चर्चा हुई।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया

HighLights

  1. नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत।

  2. आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया गया।

  3. मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और इजरायल के मजबूत रणनीतिक संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई।

फोन पर हुई इस बातचीत की जानकारी खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी।

नेतन्याहू ने पोस्ट कर दी जानकारी

नेतन्याहू ने अपनी पोस्ट में कहा, मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने आगे कहा, मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की।

साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में बनी निरंतर गति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

हमने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।