10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ
दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की की ...और पढ़ें

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (फोटो- एएनआई)
HighLights
पेट्रोल में बढ़ोतरी: 0.87 रुपये प्रति लीटर
डीजल में बढ़ोतरी: 0.91 रुपये प्रति लीटर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
-1779505068540.jpg)
एक महीने में तीसरी बार बढ़े दाम
इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
-1779505082502.jpg)
कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव
डीलरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।
नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।