विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन, 15000 करोड़ का पैकेज और 8 MoU; PM मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात की बड़ी बातें

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:46 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।

भारत और नेपाल के बीच आठ बड़े समझौते (फोटो-पीटीआई)

भारत और नेपाल के बीच आठ बड़े समझौते (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह ने द्विपक्षीय वार्ता की।

  2. आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

  3. भारत ने नेपाल को 15,000 करोड़ का पैकेज दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की बातचीत में आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए।

  • सिविल सेवा क्षमता प्रशिक्षण
  • अंतरिक्ष अनुसंधान
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा
  • शहरी विकास
  • आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा
  • कनेक्टिविटी
  • ऊर्जा
  • पुनर्निर्माण और विकास में सहयोग

नेपाल को 24,000 करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की है। भारतीय करेंसी में ये अमाउंट 15 हजार करोड़ रुपये के करीब है।

अयोध्या से जनकपुर के बीच चली ट्रेन

भगवान राम की नगरी अयोध्या को माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर से जोड़ने के लिए पीएम मोदी और बालेंद्र शाह ने अयोध्या-जनकपुरी के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए अयोध्या से जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन आज सोमवार, 23 नवंबर को किया गया है। इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से होगा।

सड़क, रेल कनेक्टिविटी में होगा सुधार

नेपाली प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली और काठमांडू ने सीमा के आर-पार सड़क, रेल और कनेक्टिविटी को बढ़ाने का फैसला किया है।

नेपाल को पेट्रोलियम उत्पाद दे रहे

PM मोदी ने यह भी बताया कि भारत कई वर्षों से नेपाल को पेट्रोलियम उत्पादों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की विश्वसनीय आपूर्ति करता आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारी नेबरहुड फर्स्ट (पड़ोसी पहले) नीति के अनुरूप, इस साल तेल आपूर्ति से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद, हमने नेपाल को ईंधन, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रखी है।'

'बालेन्द्र शाह दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री'

नेपाली प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, नई दिल्ली और काठमांडू ने सीमा के आर-पार सड़क, रेल और कनेक्टिविटी को बढ़ाने का फैसला किया है।'

पीएम मोदी ने 35 वर्षीय नेपाली नेता की अपने देश के लिए दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए कहा, 'इस साल नेपाल की जनता ने उन्हें जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह देश की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है।'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'पदभार संभालने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर भारत आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, जब उन्होंने दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदृष्टि और सोच की एक स्पष्ट झलक मिली थी।'

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, 'पिछले कुछ घंटों में हुई हमारी बातचीत के दौरान, मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के प्रति उनकी स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता को महसूस किया है।'

बालेन्द्र शाह ने भारत का जताया आभार

बालेंद्र शाह ने अपने भाषण में अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान भारत द्वारा दिए गए शानदार आतिथ्य की तारीफ की। उन्होंने PM मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया।

बालेन्द्र शाह ने भारत और नेपाल के बीच गहरे संबंधों पर जोर देते हुए कहा, 'नेपाल और भारत के बीच के रिश्ते हिमालय की तरह मजबूत और समुद्र की तरह विशाल हैं। हमारी निकटता इतनी गहरी है कि इसे शब्दों में पूरी तरह नहीं बांधा जा सकता।'

बालेन्द्र शाह ने आगे कहा, 'एक भरोसेमंद पड़ोसी के रूप में, भारत हमेशा प्राकृतिक आपदाओं और मुश्किल समय में सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। इसके लिए मैं भारत सरकार और वहां के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।'

यह भी पढ़ें- नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।