Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लारेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी, केंद्र को प्रस्ताव भेज चुकी है मध्य प्रदेश सरकार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:05 AM (IST)

    माफिया लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने और फायरिंग की घटनाओं में बिश्नोई के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर पर दर्ज 10 मामलों में से चार में एक माह भीतर ...और पढ़ें

    लारेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी (फाइल फोटो)

    लारेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हैरी के प्रत्यर्पण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज चुकी है मध्य प्रदेश सरकार

    2. बॉक्सर पर दर्ज हैं 10 मामले, सभी में अपराध का तरीका लगभग एक जैसा

    जेएनएन, भोपाल। माफिया लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने और फायरिंग की घटनाओं में बिश्नोई के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर पर दर्ज 10 मामलों में से चार में एक माह भीतर चालान प्रस्तुत किए जाने की तैयारी है। हैरी के प्रत्यर्पण के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।

    बताया जा रहा है वह इन दिनों अमेरिका में रह रहा है। उसके विरुद्ध दर्ज मामलों की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है। एसटीएफ ने उसके विरुद्ध चार अपराधों में चालान की तैयारी कर ली है। इसमें अशोक नगर, भोपाल के कोलार, इंदौर के तुकोगंज और खरगोन के कसरावद का मामला शामिल है।

    प्रत्यर्पण के पहले उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी मप्र शासन की तरफ से जल्द भेजा जाएगा।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेड कॉर्नर नोटिस किसी वांछित अपराधी की लोकेशन पता करने के लिए जारी किया जाता है। कोर्ट से वारंट, नोटिस और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं इसके पहले की जाएंगी।

    दरअसल, प्रत्यर्पण के लिए पुलिस को हैरी बॉक्सर पर लगे आरोपों को सही ठहरने के लिए पर्याप्त साक्ष्य की आवश्यकता होगी। न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद पुलिस का पक्ष और मजबूत हो जाएगा।

    बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने का पहला मामला अशोकनगर में फरवरी में सामने आया था। इसके बाद फरवरी-मार्च में कुल 10 मामले सामने आए। सभी में अपराध का तरीका लगभग एक जैसा ही था। अशोक नगर मामले में एसटीएफ ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

    वहीं, भोपाल के कोलार के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए थे। इसमें मध्य प्रदेश के अतिरिक्त राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आरोपित भी शामिल हैं।

    मुख्य आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि विभिन्न चैटिंग एप से उनकी बात हैरी बॉक्सर से होती है। उल्लेखनीय है कि हैरी बॉक्सर का वास्तविक नाम हरिचंद जाट है। बॉक्सिंग से जुड़े होने के कारण उसे हैरी बाक्सर कहा जाने लगा।

    खबरें और भी