हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में लगी आग, 18 यात्री बाल-बाल बचे
हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक बस में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हैदराबाद के अग्निशमन अधिकारी के अन ...और पढ़ें
एएनआई, हैदराबाद। शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस में अचानक आग लग गई। बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस (रजिस्ट्रेशन नंबर NL02B9955) थी, जो मियापुर से पलकोल्लू (आंध्र प्रदेश) जा रही थी। बस में लगभग 18 यात्री सवार थे।
आग ड्राइवर की केबिन में शुरू हुई। ड्राइवर और बस स्टाफ की त्वरित सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग तेजी से फैली और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन किसी भी यात्री या स्टाफ को कोई चोट नहीं आई।
केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
अग्निशमन अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग ड्राइवर की केबिन से शुरू हुई। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।