राजस्थान 40 विला-कॉटेज खरीद मामला: आईएएस शिखर कसा शिकंजा, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर
राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ...और पढ़ें

आईएएस शिखर कसा शिकंजा, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर
HighLights
पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर खरीदे विला-कॉटेज वापस कंपनी को लीज पर दिए
आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से 40 विला और कॉटेज खरीदकर उन्हें वापस कंपनी को लीज पर देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें कंपनी के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य को आरोपित बनाया गया है।
एसीबी की प्रारंभिक जांच में कंपनी के रिसॉर्ट्स के लिए भू-रूपांतरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरियों और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज में कथित अनियमितताएं सामने आईं।
आरोप है कि उद्योग विभाग में तैनाती के दौरान शिखर अग्रवाल ने पद का दुरुपयोग कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया।
जांच के अनुसार, करीब ढाई साल में शिखर अग्रवाल, उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उदयपुर तथा अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में कंपनी से 20-20 विला और कॉटेज खरीदे और बाद में उन्हें वापस कंपनी को लीज पर दे दिया।
सरकार ने करीब दो सप्ताह पहले शिखर अग्रवाल और प्रशाखा माथुर को पदों से हटाकर पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा था।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद 31 अक्टूबर को प्रारंभिक जांच की गई थी। विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड मंगवाए गए। आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर बुधवार को एफआइआर दर्ज की गई।