विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

By Vineet TripathiEdited By: Shubham Tiwari
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 12:21 PM (IST)

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि सीजेपी नेता सौरव दास को मुंबई पुलिस द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर के कारण ब्रिटेन जाने से रोका गया था। 

(फाइल फोटो- IANS)

(फाइल फोटो- IANS)

HighLights

  1. सीजेपी नेता सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोका गया।

  2. केंद्र ने बताया मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

  3. वकील ने एलओसी की जानकारी न होने का दावा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सीजेपी के नेता के सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा।

केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किए जाने के कारण उन्हें यात्रा करने से रोका गया है।

वहीं, सुनवाई के दौरान सौरव दास के वकील ने अदालत में दलील दी कि अधिकारियों द्वारा उन्हें न तो किसी LOC की जानकारी दी गई थी और न ही इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया था। 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।  यह जानकारी दी।

न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष एएसजी चेतन शर्मा ने बताया कि 22-23 नवंबर की दरमियानी रात को महाराष्ट्र पुलिस ने दास के खिलाफ एलओसी जारी किया है। इसलिए दास को इसे उचित फोरम के सामने चुनौती देनी होगी।

इस पर दास की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अखिल सिब्बल ने कहा कि दास को एलओसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने एलओसी की कापी मांगी ताकि उसे चुनौती दी जा सके। हालांकि, एएसजी ने कहा कि एलओसी की कॉपी नहीं दी जा सकती। इस पर कोर्ट ने यूके जाने से रोके जाने के फैसले को चुनौती देने वाली सौरव दास की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

क्या होता है लुकआउट सर्कुलर?

लुकआउट सर्कुलर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन द्वारा जारी किया जाने वाला एक अलर्ट है। इसे देशे देशभर के सभी हवाई अड्डों और अन्य प्रवेश-निकास बिंदुओं पर लागू किया जाता है, ताकि आपराधिक गतिविधियों के आरोपी या कानूनी मामलों में नामजद लोगों को भारत से बाहर जाने से रोका जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।