राजस्थान: कोटा में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, दो लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। ओपरा हॉस्पिटल रोड के पास स्थित तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिस ...और पढ़ें

राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, मलबे में कई लोग फंसे (फोटो- एक्स)
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा में शनिवार रात नौ बजे बाद कंपन के साथ एक तीन मंजिला भवन के गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक युवक व महिला की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबे हुए थे, जिनमें से देर रात तक दस लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। घायलों में चार की हालत गंभीर है।
जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि मलबे में अभी कुछ लोग दबे हैं। हालांकि इनकी सही संख्या बताना मुश्किल है। सूत्रों के मुताबिक, मलबे में छह से सात लोगों के और दबे होने की आशंका है।
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा विधायक संदीप शर्मा व जिला कलक्टर पीयूष सामरिया मौके रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ भवन गिर गया।
हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद की गई है। क्षतिग्रस्त भवन के पीछे एक तीन मंजिला मकान में पिछले कई दिनों से काम चल रहा था। प्रतिदिन ड्रिल मशीन और हैमर सहित अन्य मशीनें चलती रही थीं, जिससे क्षतिग्रस्त हुए भवन में तीन दिन से कंपन हो रहा था। शनिवार रात नौ बजे बाद अचानक भवन गिर गया।
अलवर में खनन के दौरान सौ फीट गहरी खाई में गिरा पोकलेन ऑपरेटरअलवर में खनन के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा ढह जाने से पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर करीब सौ फीट गहरी पानी से भरी खाई में गिर गया। खाई में गिरा ऑपरेटर बिहार के बक्सर का रहने वाला है।
हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ, लेकिन अंधेरे के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह एनडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। तमाम प्रयास के बावजूद शाम तक परेटर को बाहर नहीं निकाला जा सका था।
स्थानीय तहसीलदार ने बताया कि गहरी खाई में पानी भरे होने से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। लोगों ने बताया कि पहाड़ से करीब 50 टन मलबा व पत्थर नीचे गिरा, जिनकी चपेट में पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर आ गया। आरोप है कि वहां अवैध खनन भी हो रहा था।
STORY | 3-storey building collapses in Rajasthan's Kota; several feared trapped
— Press Trust of India (@PTI_News) February 7, 2026
A three-storey building collapsed in Rajasthan's Kota on Saturday night, sparking fears that several people may be trapped under the debris, an official said.
READ: https://t.co/D0YyGmEygN
VIDEO |… pic.twitter.com/n7bsFLoq1R
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।