विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को SC से राहत, हाई कोर्ट का CBI और ED जांच वाला फैसला पलटा

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Nov 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED जांच के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को रद कर दिया है। 

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत। (फोटो- रॉयटर)

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत। (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का CBI-ED जांच आदेश रद्द किया।

  2. राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में मिली राहत।

  3. याचिका वापस हाईकोर्ट भेजी, सुनवाई योग्यता पर सवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद कर दिया है, जिसमें CBI और ED को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया था।

बीजेपी सदस्य की याचिका हाईकोर्ट वापस भेजी

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका को हाई कोर्ट के पास वापस भेज दिया है, ताकि वे इस पर नए सिरे विचार कर सकें। याचिका वापस भेजने के बाद ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट, CBI और ED को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी हाई कोर्ट से कहा था कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई न करें। अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी कहा था कि वे हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत कोई रिपोर्ट दाखिल न करें।

यह मामला लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) के खिलाफ दर्ज किया गया था। राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के उस आदेश को पहले भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जिसमें CBI और ED को जांच के निर्देश दिए गए थे।

HC ने CBI को दिया था आदेश

हाईकोर्ट ने CBI के भ्रष्टाचार-रोधी विभाग के मुख्यालय में संयुक्त निदेशक या संबंधित जोन के प्रमुख को निर्देश दिया था कि वे व्यक्तिगत रूप से एक नया हलफनामा दाखिल करें, जिसमें इस मामले में हुई प्रगति का पूरा विवरण हो।

CBI द्वारा दायर पिछला हलफनामा उसके पिछले आदेश के अनुरूप नहीं था। इसमें याचिकाकर्ता द्वारा गांधी की संपत्ति को लेकर की गई शिकायत पर अब तक हुई प्रगति के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।