तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या
तमिलनाडु के तिरुपट्टूर जिले में एक मजदूर ने अपनी पूर्व स्कूली सहपाठी और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संजय गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर प्यार और जलन इस डबल मर्डर की मुख्य वजह बताई जा रही है।

तमिलनाडु में एक मजदूर ने अपनी पूर्व स्कूली महिला सहपाठी और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी
HighLights
तमिलनाडु कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी तनातनी बढ़ गई है
आरोपी संजय गांधी तिरुवन्नामलाई जिले के एक स्कूल में मालिनी का सहपाठी था
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुपट्टूर जिले में एक मजदूर ने अपनी पूर्व स्कूली सहपाठी और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संजय गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर प्यार और जलन इस डबल मर्डर की मुख्य वजह बताई जा रही है।
आरोपी संजय गांधी तिरुवन्नामलाई जिले के एक स्कूल में मालिनी का सहपाठी था। पुलिस का संदेह है कि पिछले साल स्कूल रीयूनियन में मुलाकात के बाद दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ था।
हाल के दिनों में मालिनी उससे दूरी बनाने लगी थी। गांधी को शक हुआ कि मालिनी एक अन्य व्यक्ति रंजीत कुमार के करीब हो गई है, जिसके बाद उसने दोनों की हत्या की योजना बनाई।
मालिनी और रंजीत कुमार (जो रिश्तेदार थे) टैक्सी से एक हाउसिंग प्लॉट साइट पर पहुंचे। टैक्सी से उतरते ही उन पर हमला कर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लव जेलसी ही मकसद लगता है। जांच जारी है।
कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी तनातनी
इस घटना के बाद तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच सियासी टकराव बढ़ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार की आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने की मांग की।
उदयनिधि ने एक्स पर पोस्ट कर तिरुपट्टूर के डबल मर्डर और पल्लवरम में एक युवक की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है और सरकार सिर्फ सोशल मीडिया रील्स के जरिए अपनी छवि सुधारने में लगी है।