केरल वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन: सरकार ने 7 महीने पुराना बोर्ड किया भंग, आईयूएमएल नेता हाजी बने नए अध्यक्ष
केरलम सरकार ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) के नेता एमसी मायिन हाजी को अध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्य वक्फ ...और पढ़ें

आइयूएमएल के नेता एमसी मायिन हाजी को अध्यक्ष नियुक्त
HighLights
केएस हम्सा की अध्यक्षता वाले पुराने बोर्ड को भंग कर नौ सदस्यीय नई समिति गठित की
केरल हाई कोर्ट ने शनिवार को इस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया
पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम सरकार ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) के नेता एमसी मायिन हाजी को अध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है। केरल हाई कोर्ट ने शनिवार को इस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
सरकार ने शुक्रवार को केएस हम्सा की अध्यक्षता वाले पुराने बोर्ड को भंग कर नौ सदस्यीय नई समिति गठित की।
पुराना बोर्ड इसी साल मार्च में बना था और उसका कार्यकाल अभी चार साल से अधिक शेष था। हम्सा ने सरकार के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।
जस्टिस एस. मनु की पीठ ने विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि पुनर्गठन पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। अदालत ने मामले को संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही खंडपीठ के पास भेज दिया।
नए बोर्ड में आइयूएमएल विधायक कुरुक्कोली मोइदीन सहित आठ अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठे हैं।
