छत्तीसगढ़ में द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट, हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल तक लटकाया
शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे को अस्वीकृत किए जाने के मामले में राज्य शासन ने बीमा कंपनी द ओरिएंटल इंश्योरेंस ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
HighLights
हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल तक लटकाया, फिर कर दिया खारिज
12 मई 2022 को हुई घटना में दो पायलटों की हो गई थी मृत्यु
जेएनएन, रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे को अस्वीकृत किए जाने के मामले में राज्य शासन ने बीमा कंपनी द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
मई-2022 में रायपुर विमानतल पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर बीमा दावे को कंपनी ने चार वर्षों तक लंबित रखा था। उसके बाद अगस्त-2026 में दावे को अस्वीकृत कर दिया।
विमानन संचालनालय के परीक्षण में पाया गया कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े दावे के निपटारे में अत्यधिक देरी हुई। शासन ने इसे सार्वजनिक धन और शासकीय हित से जुड़ा मानते हुए कार्रवाई के आदेश जारी किए।
कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने बीमा दावे की राशि हासिल करने की प्रक्रिया नहीं रोकी है।
अधिकारियों के अनुसार, कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने बीमा दावे की राशि हासिल करने की प्रक्रिया नहीं रोकी है। शासन की ओर से बीमा राशि की वसूली के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।
घटना 12 मई 2022 की रात करीब 9:10 बजे की है जब रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर शासकीय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हादसा उड़ान अभ्यास के दौरान लैंडिंग के समय हुआ था।
इसमें हेलीकाप्टर में सवार दोनों पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यह अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का था।
