विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति ने मुरुगन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया मंजूर, मंत्रालयों में नए चेहरों की सुगबुगाहट

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:14 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से डॉक्टर एल.मुरुगन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति ने मुरुगन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

राष्ट्रपति ने मुरुगन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

HighLights

  1. मुरुगन के इस्तीफे की टाइमिंग ने मोदी सरकार के आगामी कदमों पर बढ़ाए सस्पेंस

  2.  राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर किया

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से डॉक्टर एल.मुरुगन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से डॉक्टर मुरुगन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है।

मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्री पद के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

मुरुगन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। वह सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।