Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रतलाम: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद; डीआरएम मौके पर पहुंचे

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:34 AM (IST)

    दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बी ...और पढ़ें

    preferred source google

    HighLights

    1. राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सुबह आग लग गई

    2. गार्ड की सूचना पर ट्रेन तुरंत रोककर यात्रियों को उतारा

    3. त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी ट्रेन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

    सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया।

    jagran 897

    घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

    घटना का क्षेत्र रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत आता है। आग लगने के कारण दो कोच पूरी तरह जल गए अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं आई है। नई दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के B -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

    रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग बुझा दी गई है। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

    खबरें और भी