विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान SI पेपर लीक में SOG का बड़ा एक्शन, दो और शातिर गिरफ्तार; अब तक 154 पहुंचे सलाखों के पीछे

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:00 AM (IST)

राजस्थान एसओजी ने एसआइ भर्ती परीक्षा- 2021 के पेपर लीक मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके ...और पढ़ें

राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

  2. राजस्थान एसओजी ने अब तक 154 आरोपितों को पकड़ा, जांच जारी

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान एसओजी ने एसआइ भर्ती परीक्षा- 2021 के पेपर लीक मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है।

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयपुर निवासी देवेंद्र सैनी और बालोतरा निवासी डूंगर प्रकाश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र सैनी ने कथित तौर पर अपने बेटे रविंद्र सैनी को एक आरोपित के माध्यम से लीक प्रश्न पत्र दिया।

रविंद्र लिखित परीक्षा में सफल होकर उप निरीक्षक पद पर चयनित हो गया था। वह फरार है। देवेंद्र पर एक अन्य अभ्यर्थी को भी पेपर उपलब्ध कराने में मदद करने का आरोप है, हालांकि उसका चयन नहीं हुआ।

देवेंद्र लंबे समय से फरार था। उसने जयपुर की अदालत में समर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने देवेंद्र और उसके बेटे की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

दूसरे आरोपित डूंगर प्रकाश पर आरोप है कि उसने अपने साले अशोक कुमार की जगह 15 सितंबर 2021 को हुई परीक्षा में डमी अभ्यर्थी कमलेश कुमार को बैठाने की व्यवस्था की थी।

अशोक को हिंदी में 180.94 और सामान्य ज्ञान में 138.36 अंक मिले थे। वह मेरिट में 154वें स्थान पर रहा। उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।